कुछ अन्य प्रश्न

I) प्रश्नों के उत्तर लिखो।

1) चिड़िया घर पर क्या बिखेर देती है?
उ:  चिड़िया फर्श पर तिनके बिखेर देती है।

2) हवा फर्श पर क्या बिखेर जाती है?
उ:  हवा फर्श पर धूल बिखेर जाती है।

3) चिंदियाँ फ़र्श पर कौन सजा जाता है?
: सूरज फ़र्श पर चिंदियाँ सजा जाता है।

4) मुन्ना फर्श गंदा कैसे करता है?
: मुन्ना फ़र्श पर कटोरी उलटकर गंदा कर देता है।

5) पापा घर में आने के बाद क्या करते हैं?
उ: पापा घर में आने के बाद फ़र्श पर जूते उतार देते हैं।

6) महरी के हाथों को क्या हुआ है?
उ: महरी के हाथों में बिवाई पड़ गई है।

7) ‘फ़र्श पर’ कविता की कवयित्री का नाम क्या है?
उ:  ‘फ़र्श पर’ कविता की कवयित्री का नाम निर्मला गर्ग है।