I) प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1) गोमा मोरी के पास कितनी खेती और जानवर थे?
उ: गोमा मोरी के पास एक गाय, एक जोड़ी बैल, बीस बकरियाँ और गुजर-बसर लायक खेती थी।
2) गोमा के घर के सामने क्या था?
उ: गोमा के घर के सामने पशु बाँधने का बाड़ा था।
3) गाँव में वर्षा का क्या हाल था?
उ: गाँव में तीन साल से वर्षा बहुत कम हुई थी। ना ही फसलें हुई थी और ना ही मवेशियों के लिए चारा था।
4) खेत पर जाते गोमा को देखकर किसानों ने क्या किया?
उ: खेत पर जाते गोमा को देखकर किसानों ने कहा कि खेत जोतने से क्या होगा? वर्षा के तो कुछ भी आसार नहीं दिख रहे।
5) गोमा ने कौन सा निर्णय किया?
उ: गोमा ने निर्णय किया कि वह तब तक खेत नहीं जोतेगा जब तक वर्षा नहीं हो जाती।
6) बैलों की दशा कैसी थी?
उ: भूख प्यास सहन करते-करते बैल बहुत दुबले हो गए थे।
7) दूसरे दिन निराश होकर गोमा ने क्या किया?
उ: दूसरे दिन निराश होकर गोमा के पैर ना आगे बढ़ रहे थे और ना पीछे जाने की उनमें हिम्मत थी। रास्ते में एक पेड़ के नीचे उसने बैलों को रोका और नीचे जमीन पर बैठ गया।
8) बूढ़ी अम्मा ने गोमा से कौन से प्रश्न किए?
उ: गोमा को पेड़ के नीचे बैठा देख बूढ़ी अम्मा ने पूछा कि वह खेत में काम करने के बजाय वहाँ क्यों बैठा है। उसने पूछा कि क्या वह बीमार है या उसके बैल बीमार हैं या उसका हल टूट गया है।
9) बूढ़ी अम्मा ने गोमा को वर्षा के बारे में क्या कहा?
उ: बूढ़ी अम्मा ने गोमा से कहा कि वर्षा का होना प्रकृति पर निर्भर है। जब बादल बनेंगे तो वर्षा अवश्य होगी। तुम खेत जोतकर अपना काम समय पर करो, प्रकृति अपना काम अवश्य समय पर करेगी। वर्षा जरूर होगी।
10) गोमा ने निराश होकर बूढ़ी अम्मा से क्या कहा?
उ: गोमा ने निराश होकर बूढ़ी अम्मा से कहा कि वर्षा न होने के कारण खेत कठोर हो गए हैं और उसके बैलों को भरपेट चारा-पानी ना मिलने के कारण वे कमजोर हो गए हैं।वर्षा होने की आस हो तो हिम्मत बँधे और मैं खेत जोतूँ।
11) बूढ़ी अम्मा की बातों का गोमा पर क्या प्रभाव हुआ?
उ: बूढ़ी अम्मा की बातों से गोमा के मन में आशा जगी और और अगले दिन वह पूरे उत्साह से खेत जोतने लगा। चार दिन की कड़ी मेहनत से उसने खेत तैयार कर दिया।
12) सुबह-सवेरे गोमा ने क्या सुना?
उ: सुबह-सवेरे गोमा की गाय रंभा रही थी और बकरियाँ मिमिया रही थी।
13) गोमा ने घर के बाहर आकर क्या देखा?
उ: गोमा ने घर के बाहर आकर देखा कि मौसम सुहाना हो गया है। आसमान में बादल घूमड़ आए थे। कोई भी पल वर्षा हो सकती थी।
14) बादलों को मरते देखकर गोमा को क्या लगा?
उ: बादलों को मरते देखकर गोमा को लगा कि मानो बादलों में बूढ़ी अम्मा की मुस्कुराती हुई आकृति उभर आई हो।
15) बूढ़ी अम्मा की याद आते ही गोमा ने क्या किया?
उ: बूढ़ी अम्मा की याद आते ही गोमा ने उन्हें प्रणाम किया तथा उनकी शिक्षा स्मरण की कि हमें अपना काम समय पर करना चाहिए।
II) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे हैं?
1) “खेल जोतकर क्या करूँगा?”
उ: गोमा ने स्वयं से कहा।
2) “वर्षा के तो कुछ भी आसार नहीं दिख रहे।“
उ: किसानों ने गोमा से कहा।
3) “तुम्हें किधर जाना है?”
उ: गोमा ने बूढ़ी अम्मा से कहा।
4) “लेकिन तुम इस समय यहाँ क्या कर रहे हो?”
उ: बूढ़ी अम्मा ने गोमा से कहा।
5) “खेत जोतकर क्या करूं?”
उ: गोमा ने बूढ़ी अम्मा से कहा।
6) “जब बादल बनेंगे तो वर्षा अवश्य होगी।“
उ: बूढ़ी अम्मा ने गोमा से कहा।
7) “वर्षा की आस हो तो हिम्मत भी बँधे।“
उ: गोमा ने बूढ़ी अम्मा से कहा।
8) “अजी सुनते हो बाहर तो आओ।“
उ: गोमा की पत्नी ने गोमा से कहा।
III) निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पहचान कर उनके भेद लिखिए।
1) मेरी कक्षा में चालीस छात्र हैं।
चालीस – निश्चित संख्यावाचक विशेषण
2) आयुष आलसी लड़का है।
आलसी – गुणवाचक विशेषण
3) दीदी ने दो मीटर कपड़ा खरीदा।
दो मीटर – निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
4) कुछ बच्चे कक्षा में बहुत देर से आए।
कुछ – अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
5) यह घर रमेश का है।
यह – सार्वनामिक विशेषण
6) खीर में थोड़ी चीनी डाल दो।
थोड़ी – अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
7) ग्वाला बीस लीटर दूध लाया।
बीस लीटर – निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
8) सागर परिश्रमी लड़का है।
परिश्रमी – गुणवाचक विशेषण
9) हमारे बगीचे में बहुत आम लगे हैं।
हमारे – सार्वनामिक विशेषण बहुत- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
10) कौरव सौ भाई थे।
सौ – निश्चित संख्यावाचक विशेषण
IV) उचित विशेषण शब्द लगाकर वाक्य पूरा कीजिए।
1) हमेशा ______ फल खाने चाहिए।
2) विकास बहुत________ बच्चा है।
3) गाय एक _________ पशु है।
4) जिराफ की गर्दन _______ होती है।
5) मोहन बाजार से _______ सब्जियाँ खरीदने गया है।
6) गिलास में बस ______ ही पानी है।
7) भोजन बहुत _______था।
8) मैं ________ कक्षा में पढ़ता हूँ।
9) पेड़ पर _______ आम लगे है।
10) मैंने _______चीनी खरीदी।
11) मेरा घर स्कूल से _______ दूर है ।
12) हिमालय पर्वत सबसे _______ है।
13) _______किताब कहाँ गई।
14) मेरी माँ________ है।
15) पिताजी बाजार से _______ आम लाए।
उत्तर: 1) ताजे 2) मेहनती 3) शाकाहारी 4) लंबी 5) हरी 6) थोड़ा
7) स्वादिष्ट 8) आठवीं 9) बहुत 10) दो किलो 11) बहुत 12) ऊँचा
13) वह 14) सुंदर 15) एक किलो