प्रश्न

I) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।

1) लेखक बनने के लिए क्या जरूरी है?
उ: लेखक बनने के लिए तैयारी जरूरी है।

2) लेखक बनकर बच्चे क्या सपना देखते हैं?
उ: लेखक बनकर बच्चे अपना नाम पत्रिकाओं में छपा देखने का और बड़ा होने पर अपने नाम की किताब छपी देखने का सपना देखते हैं।

3) पत्रिका के लिए रचनाएँ लिखने के लिए हम किससे कह सकते हैं?
उ: पत्रिका के लिए रचनाएँ लिखने के लिए हम अपने भाई-बहनों से और अपने स्कूल और मोहल्ले के साथियों से कह सकते हैं।

4) रचनाएँ इकट्ठा करने के बाद क्या करना चाहिए?
उ: रचनाएँ इकट्ठा करने के बाद उसे साफ-साफ हाथ से रूलदार कागज पर लिखे या अपने साथियों में जिसकी हस्तलिपि बढ़िया हो उससे लिखवाना चाहिए।

5) पत्रिका किस प्रकार के कागज पर तैयार करनी चाहिए?
उ: पत्रिका रूलदार कागज पर तैयार करनी चाहिए।

6) पत्रिका तैयार करने के लिए कैसी रचनाएँ लिखी जाती हैं?
उ: पत्रिका तैयार करने के लिए कविता, कहानी, लेख और चुटकुले लिखे जाते हैं।

7) पत्रिका के लिए ड्राइंग या पेंटिंग किस तरह के कागज पर बनानी चाहिए?
उ: जिस साइज वाले कागज पर पत्रिका बनाएंगे उसी साइज वाले बिना रूलवाले कागज पर ड्राइंग या पेंटिंग बनानी चाहिए।

8) ड्राइंग या पेंटिंग को पत्रिका में कहाँ लगाना चाहिए?
: ड्राइंग या पेंटिंग को पत्रिका में रचनाओं के बीच-बीच में लगाना चाहिए।

9) पत्रिका को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करें?
उ: पत्रिका को खूबसूरत बनाने के लिए उसका कवर मोटे कागज का रखें, उस पर रंगीन कागज व रंग से सजावट कर लें तथा पत्रिका का कोई नाम रखें।

10) सूची में क्या लिखा जाता है?
उ: सूची में किसकी रचना किस पृष्ठ पर लिखी हुई है यह लिखा जाता है।

11) पृष्ठों की सजावट कैसी हो?
उ: रंगीन पेंसिल से पत्रिका के हर पृष्ठ का हाशिया बेल-बूटेदार बनाकर सजावट कर सकते हैं।

12) जो स्वयं अपनी रचना न लिख पाए उनके लिए क्या सलाह है?
उ: जो स्वयं अपनी रचना ना लिख पाए वह दूसरे किसी लेखक की रचना लिखें लेकिन किसी और की रचना चोरी न करें, फिर उस लेखक की रचना है यह लिख दें।

13) पत्रिका निकालने से पहले किसी बड़े को दिखाकर क्या जाँच करवानी चाहिए?
उ: पत्रिका निकालने से पहले किसी बड़े को दिखाकर हिचकी दुरुस्ता और भाषा व्याकरण की अशुद्धियाँ जाँच करवानी चाहिए।

14) पत्रिका के संपादक की क्या भूमिका होनी चाहिए?
: पत्रिका के संपादक को घमंड नहीं करना चाहिए। उसे अपने लेखकों को प्यार और आदर-सम्मान देना चाहिए। कमजोर रचना को ठीक करना हो तो उनको बताना चाहिए।

15) पत्रिका के अंत में कुछ पृष्ठ कोरे क्यों छोड़ने चाहिए?
उ: माता-पिता, अध्यापक या आसपास के छोटे-बड़े लेखकों की पत्रिका के बारे में राय लिखाने के लिए अंत में कुछ पृष्ठ कोरे छोड़ने चाहिए।

16) दुनिया के बड़े लेखकों ने पत्रिकाएँ क्यों निकाली हैं?
उ: दुनिया के बड़े लेखकों ने किसी नाम के लिए नहीं बल्कि अपनी खुशी के लिए पत्रिकाएँ निकाली हैं।

II) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।

 1) पत्रिका की रचनाएँ_______ हाथ से रूलदार कागज पर लिख लो।

2) अपनी पत्रिका का कुछ _______ रख लो।

3) रंगीन पेंसिल लोगों से हर पृष्ठ का हाशिया ______ बना सकते हो।

4) अपनी लिखी मौलिक रचना को ________ स्थान दो।

5) पत्रिका के हिज्जे _______ हो।

6) पत्रिका के अंत में कुछ पृष्ठ ________ छोड़ना न भूलना।

7)  ________ पर नंबर डालो।

8) दुनिया के बड़े लेखकों ने अपने _______ से लिखी पत्रिकाएँ निकाली हैं।

9) पत्रिका लिखावट और सजावट में __________ हो।

10) पत्रिका का कवर ________ कागज का होना चाहिए।

उत्तर: 1) साफ-साफ                      2) नाम                  3) बेल-बूटेदार                   4) पहला                     5) दुरुस्त

6) कोरे                               7) पृष्ठों                  8) हाथ                              9) खूबसूरत               10) मोटे