प्रश्न

I) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1) कवि के अनुसार यह देश किसका है?
उ: कवि के अनुसार यह देश जवानों का, अलबेलों और मस्तानों का है।

2) भारत देश को क्या उपमा दी गई है?
उ: भारत देश को ‘दुनिया का गहना’ की उपमा दी गई है।

3) वीरों की छाती कैसी होती हैं?
उ: वीरों की छाती चौड़ी होती है।

4) हीरो की शक्लें कैसी होती हैं?
उ: हीरो की शक्लें भोली होती हैं।

5) रांझे क्या करते हैं?
: रांझे मस्ती में गाते हैं।

6) बस्ती में क्या होता है?
: बस्ती में धूम मची है।

7) पेड़ों पर क्या है?
उ: पेड़ों पर बहारों के झूले लगे हुए हैं।

8) राहों पर क्या बिछा हुआ है?
: राहों पर फूलों की कतारें हैं।

9) देश में सावन कैसे अभिव्यक्त होता है?
उ: देश में सावन बालों में हँसता है और गालों में कलियाँ खिलती हैं।

10) शोख जवान क्या करते हैं?
उ: शोख जवानों के कहीं दंगल होते हैं तो कहीं तीर-कमानों के करतब दिखते हैं।

11) देश में नित क्या सजता और बजता है?
उ: देश में नित मेले सजते हैं और ढोल-ताशे बजते हैं।

12) दिलबर और दुश्मन के लिए हम क्या हैं?
: हम दिलबर के लिए दिलदार हैं और दुश्मन के लिए तलवार है।

13) भारत के वीर जवानों की क्या विशेषता है?
उ: भारत के वीर जवान अगर मैदान में डट जाएँ तो उनका पीछे हटना असंभव है।

II) पर्यायवाची शब्द

1. गहना – जेवर, आभूषण, अलंकार

2. करतब – तमाशा, कौशल, कला, गुण

3. दुश्मन – शत्रु, वैरी, अमित्र

4. मुश्किल – कठिन, दूभर, दुसाध्य

5. बाल – केश, कच, चूल