I) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1) आज के यंत्र-युग में मानव कौन से नियम नहीं जानता है?
उ: आज के यंत्र-युग में मानव घृणा करने और प्यार करने के नियमों को नहीं जानता है।
2) कवयित्री के अनुसार हमें कब खुश होना चाहिए?
उ: कवयित्री के अनुसार हमें अचानक खिले हुए फूल को देखकर खुश होना चाहिए।
3) कवयित्री के अनुसार मानव को कब दुखी होना चाहिए?
उ: कवयित्री के अनुसार मानव को अपनी किसी स्नेही सूरत की हार पर दुखी होना चाहिए।
4) आज के युग का मानव क्या भूल गया है?
उ: आज के युग का मानव अभिव्यक्ति के सीधे-साधे रूपों को भूल गया है।
5) मनुष्य का जीवन कठिन क्यों हो गया है?
उ: मनुष्य अपनी सहजता भूल बैठा है इसलिए मनुष्य का जीवन कठिन हो गया है।
6) आगे बढ़ने के लिए कवयित्री ने कौनसी लीक बताई है?
उ: आगे बढ़ने के लिए कवयित्री ने यह लीक बताई है कि आगे बढ़ने के लिए जीवन में संकटों से संघर्ष करते रहना चाहिए।