कुछ अन्य प्रश्न

1. कवि गुड़िया को कहाँ से ले आया है?
उ:
कवि गुड़िया को मेले से ले आया है।

2. कवि मेले से किस तरह की गुड़िया लाया है?
उ:
कवि मेले से छोटी, प्यारी सी गुड़िया लाया है।

3. बुढ़िया कहाँ बैठी हुई थी?
उ:
बुढ़िया मेले में नुक्कड़ पर बैठी हुई थी।

4. कवि ने गुड़िया को कैसे खरीदी थी?
उ:
कवि ने गुड़िया ठोक-बजाकर और मोल-भाव करके खरीदी थी।

5. आँखें मूँदकर गुड़िया क्या कहती है?
उ:
आँखें मूँदकर गुड़िया पिया-पिया कहती है।

6. गुड़िया की चुनरी किस रंग की है?
उ:
गुड़िया की चुनरी लाल रंग की सितारों से जड़ी हुई है।

7. गुड़िया की आँखें कैसी हैं?
उ:
गुड़िया की आँखें काली मतवाली हैं।

8. गुड़िया ऊपर से कैसी है?
उ:
गुड़िया ऊपर से बड़ी सलोनी है।

9. गुड़िया अंदर से किस चीज़ से बनी है?
उ:
गुड़िया अंदर से गुदड़ी की बनी है।

10. कवि गुड़िया को कहाँ रखना चाहता है?
उ:
कवि गुड़िया को खिलौने की अलमारी में, कागज की रंग-बिरंगी फुलवारी में रखना चाहता है।

11. कवि गुड़िया को कैसे सजाना चाहता है?
उ:
कवि गुड़िया को नए कपडों  और गहनों से सजाना चाहता है।

12. कवि गुड़िया को क्या बनाकर रखना चाहता है?
उ:
कवि गुड़िया को खेल-खिलौनों की दुनिया में परी बनाकर रखना चाहता है।

13. कविता के कवि का नाम लिखो?
उ:
कविता के कवि का नाम कुँवर नारायण है।

   पर्यायवाची  शब्द:-

1) आँख – नेत्र                             2) सितारा – तारा

3) कपड़े – वस्त्र                           4) फूल – सुमन