कुछ अन्य प्रश्न

I) निम्नलिखित गद्य-खंड को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

 1) यह एक सुखद संयोग ही था कि ठीक 60 वर्ष पहले 29 मई 1953 के दिन सर एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग ने सर्वप्रथम एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त की थी। आज अरुणिमा को संसार की सर्वप्रथम एवरेस्ट विजेता- ‘पंगु महिला’ होने का श्रेय प्राप्त हुआ। भारत के प्रधानमंत्री माननीय मनमोहन सिंह जी ने भी अरुणिमा की साहसिक उपलब्धि पर उसे बधाई दी।

प्रश्न- 1) यह गद्य-खंड किस पाठ से लिया गया है?
          उ: यह गद्य-खंड ‘पंगुम् लँघयते गिरिम्’ पाठ से लिया गया है।

2) 29 मई 1953 को किन्होंने एवरेस्ट पर सर्वप्रथम विजय प्राप्त की थी?
उ: 29 मई 1953 के दिन सर एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग ने सर्वप्रथम एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त की थी।

3) अरुणिमा सिन्हा को किस बात का श्रेय मिला?
उ: अरुणिमा सिन्हा को विश्व की सर्वप्रथम एवरेस्ट विजेता- ‘पंगु महिला’ होने का श्रेय मिला।

4) अरुणिमा की साहसिक उपलब्धि पर उसे किसने बधाई दी?
उ: अरुणिमा की साहसिक उपलब्धि पर उसे भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने बधाई दी।

2) अरुणिमा ने उन सब का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, उसको प्रशिक्षण दिया और उसकी आर्थिक मदद की। उसने उन लुटेरों के लिए जिन्होंने उसे रेलगाड़ी के से नीचे धकेला था, एक संदेश दिया कि वे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करना सीखें। अब एक बार फिर एक ‘प्रदूषण हटाओ- अभियान दल’ लेकर एवरेस्ट शिखर से प्लास्टिक और टिन का कूड़ा-कचरा बेस कैंप पर लाना चाहती है ताकि एवरेस्ट प्रदूषण मुक्त हो सके।

प्रश्न- 1) यह गद्य-खंड किस पाठ से लिया गया है?
          उ: यह गद्य-खंड ‘पंगुम् लँघयते गिरिम्’ पाठ से लिया गया है।

2) अरुणिमा ने किन लोगों का शुक्रिया अदा किया?
उ: अरुणिमा ने उन सब का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उसके अभियान की सफलता के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, उसको प्रशिक्षण दिया और उसकी आर्थिक मदद की।

3) अरुणिमा ने रेलगाड़ी लुटेरों को क्या संदेश दिया है?
उ: अरुणिमा ने रेलगाड़ी लुटेरों को यह संदेश दिया है कि भविष्य में महिलाओं का सम्मान करना सीखें।

4) अरुणिमा ने कौन सा दल बनाया है?उ: अरुणिमा ने प्रदूषण हटाओ अभियान दल बनाया है।
उ: अरुणिमा की साहसिक उपलब्धि पर उसे भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने बधाई दी।

II) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।

1) बर्फ से ढँकी एवरेस्ट की गगनचुंबी चोटी को देख अरुणिमा ने क्या निश्चय किया?
: बर्फ से ढँकी एवरेस्ट की गगनचुंबी चोटी को देख अरुणिमा ने निश्चय किया कि वह एक दिन एवरेस्ट की चोटी अवश्य फतह करेगी।

2) अरुणिमा घटना वाले दिन कौन सी ट्रेन में यात्रा कर रही थी?
उ: अरुणिमा घटना वाले दिन ‘पद्मावती एक्सप्रेस’ की एक शयनयान में यात्रा कर रही थी।

3) लुटेरों ने अरुणिमा की कौन सी वस्तुएँ लूट ली?
उ: लुटेरों ने अरुणिमा का बैग और सोने की चेन लूट ली।

4) घायल अवस्था में अरुणिमा को अस्पताल उपचार हेतु कौन ले गए?
उ: घायल अवस्था में अरुणिमा को अस्पताल उपचार हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवान ले गए।

5) अरुणिमा सिन्हा का बायाँ पैर घुटने के नीचे से क्यों काट दिया गया?
: रेल दुर्घटना में घायल अरुणिमा के शरीर में जहर फैलने लगा था इसलिए उसकी जान बचाने के लिए बायाँ पैर घुटने के नीचे से काट दिया गया।

6) कृत्रिम पैर लगाने का सारा खर्च कितना आया और उसे किसने उठाया?
उ: कृत्रिम पैर लगाने का सारा खर्च लगभग ₹25000 आया जो एक भारतीय उद्योग कंपनी ने उठाया।

7) सामान्य व्यक्ति को कृत्रिम पैर पर बैसाखीयों के सहारे चलने-फिरने में कितना समय लगता है?
उ: सामान्य व्यक्ति को कृत्रिम पैर पर बैसाखीयों के सहारे चलने-फिरने में लगभग दो से तीन वर्ष लगते हैं।

8) अरुणिमा ने किसको अपनी ताकत बना ली ?
उ: अरुणिमा ने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना ली।

9) खेल मंत्री ने अरुणिमा की कैसे सहायता की?
उ: खेल मंत्री अजय माकन ने अरुणिमा को दो लाख रुपयों की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

10) ‘टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन’ ने अरुणिमा की कैसे सहायता की?
उ: ‘टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन’ ने अरुणिमा को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर उसके पर्वतारोहण के उपकरण और प्रशिक्षण का पूरा व्यय वहन किया।

11) ईश्वर किन लोगों की मदद करता है?
उ: ईश्वर उन लोगों की मदद करता है जो हिम्मत के साथ मुसीबत का मुकाबला करते हैं।

12) अरुणिमा किस अभियान दल का हिस्सा बनी?
उ: अरुणिमा भारत की सबसे कम औसतन उम्र के सदस्यों के दल जो 1 अप्रैल 2013 से एवरेस्ट विजय पर जाने वाला था उसका हिस्सा बनी।

13)  एवरेस्ट पर्वतारोहण के दौरान तापमान कितना रहता है?
उ: एवरेस्ट पर्वतारोहण के दौरान तापमान शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है।

14) एवरेस्ट पर्वतारोहण के समय अरुणिमा के कृत्रिम पैर की क्या दशा थी?
: एवरेस्ट पर्वतारोहण के समय अरुणिमा के कृत्रिम पैर के ऊपर घुटने में सूजन आ जाती थी और उस में से खून भी रिसने लगता था।

15) अरुणिमा को किस चीज का श्रेय प्राप्त है?
उ: अरुणिमा को संसार की सर्वप्रथम एवरेस्ट विजेता- ‘पंगु महिला’ होने का श्रेय प्राप्त है।

16) अरुणिमा ने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से कौन सी बात सिद्ध कर दी?
उ: अरुणिमा ने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से यह सिद्ध कर दिया कि यदि जज़्बा हो तो पंगु भी पर्वत लाँघ सकता है।

भाषा अध्ययन

प्र) निम्नलिखित वाक्यों को, कोष्ठक में दिए गए कारणों में से उचित कारक चिन्ह चुनकर पूर्ण कीजिए।

अ- 1) एक दिन उनके घर में लक्ष्मी _____वास था।  (पर, का, से)

2) भोलाराम को अपनी पेंशन_______ इंतजार था।   (ने, को, पर)

3) मानसिंह तीन दिनों _____  गैरहाजिर था।   (में, पर, से)

4) सैनिकों _____ दुश्मन पर गोलियाँ चलाई।   (पर, ने, से)

5) मैं उसकी आंखों ______ धूल डाल दूँगी।   (में, के, ने)

6) एक जवान गोलियों ______ घायल हो चुका था।   (में, से, पर)

7) मैं शत्रु ______ रक्त से तुम्हारा राजतिलक करूँगी।   (का, के, की)

8) संसार _____ धर्म उठ गया है।  (ने, में, से)

9) नौकर मालिक के कमरे ____ क्यों गया है?  (से, में, ने)

10) मेरे दोस्त ने पेड़ _____ चढ़कर फल निकाले।   (को, से, पर)

11) उस दुकानदार _____ लोगों को धोखा दिया है।  (ने, में, से)

12) आकाश _____ पक्षी उड़ रहा है।   (से, का, पर)

13) डॉक्टर रोगी _____ दवा देता है।   (को, का, की)

14) उसके पिता ने कहा _____ बाहर बहुत ठंड है।   (की, कि, को)

15) सोहन _____ कुर्ता नीला है।   (से, का, की)

16) वहाँ रमेश ______ पुस्तक रखी हैं।   (से, के, ने)

17) मोहन ______ मित्र आज आए थे।   (में, से, के)

18) प्रतिदिन दाँतों ______ साफ करना चाहिए।   (को, से, पर)

उत्तर:
1) का                     2) को                         3) से                      4) ने                          5) में                       6) से

7) के                      8) से                           9) के                    10) ने                         11) ने                    12) में

13) को                   14) कि                      15) का                    16) ने                         17) के                   18) को

आ) निम्नलिखित सर्वनामों से कारक चिन्ह अलग कीजिए-

 उदाहरण:  उसने – वह + ने

1) उसको – वह + को                2) मुझको – मैं + को

3) मैंने – मैं + ने                       4) तुमको – तुम + को

5) उन्होंने – वे + ने                   6) उनको – वे + को

7) तुम्हारी – तुम + की             8) मुझसे – मैं + से

9) मेरे – मैं + से                      10) उसका – वह + का

11) उनसे – वे + से                   12) उसकी – वह + की

13) मेरी – मैं + की                   14) उसके – वह + के

15) उससे – वह + से