कुछ अन्य प्रश्न

I) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।

1) भारत के किस स्थान पर गैस रिसने का हादसा हुआ था?
उ: 1983 में भोपाल में ‘यूनियन कार्बाइड’  फैक्टरी में जहरीली गैस का रिसाव हुआ था।

2) जब गैस रिसी थी तब सलमा की अम्मी उसे लेकर कहाँ भागी थी?
उ: जब गैस रिसी थी तब सलमा की अम्मी उसे जहाँगीराबाद लेकर भागी थी।

3) सलमा को बचपन में गैस के कारण किन बीमारियों का सामना करना पड़ा?
: गैस हादसे के कारण सलमा का चेहरा गला और आंखें सूजी रहती थी। गले के अंदर ही अंदर खून बहता था। साँसे फूलती थी। वह बेहोश हो जाती थी और पूरे बदन पर लाल-लाल धब्बे थे।

4) सलमा का दाहिना पाँव उसे कैसी तकलीफ देता था?
: सलमा को दाहिना पाँव से चलने में दिक्कत होती और छाले पड़े हुए थे।

5) सलमा के अब्बू को क्या हुआ था?
: सलमा के अब्बू की गैस दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

6) सलमा के माँ की हालत कैसी थी?
: गैस त्रासदी में सलमा के अब्बू की मृत्यु के बाद उसकी माँ की मानसिक हालत बिगड़ गई थी।

7) सलमा की माँ दरवाजे पर बैठकर क्या करती थी?
उ: सलमा की माँ दरवाजे पर बैठकर सलमा के अब्बू का इंतजार करती थी।

8) सलमा अपनी अम्मी से क्या कहती जिस कारण अम्मी उसे मारती थी?
उ: सलमा अपनी अम्मी से कहती थी कि अब्बू मर चुके हैं और वह कभी नहीं आएँगे, तब उसकी अम्मी उसे मारती थी।

9) किस एहसास ने सलमा की अम्मी को ठीक होने में मदद की?
उ: ‘उन्हें ही कुछ उपाय करने होंगे ताकि सब जिंदा रह सके’ इस एहसास ने सलमा की अम्मी को ठीक होने में मदद की।

10) सलमा के अब्बू की दुकान का क्या हुआ?
: सलमा की अम्मी को किसी ने समझा-बुझाकर अब्बू की दुकान ₹500 में बिकवा दी थी।

11) अम्मी घर कैसे चलाती थी?
उ: अम्मी जान-पहचानवालों से उधार माँग कर तथा दूसरों के लिए काम करके घर चलाती थी।

12) सलमा की अम्मी किस वजह से तंग आ गई थी?
उ: सलमा की अम्मी सलमा के बीमार रहने तथा उसके इलाज पर पैसे खर्च करने की बात से तंग आ गई थी।

13) नर्सिंग होम के डॉक्टर ने अम्मी को क्या बताया?
उ: नर्सिंग होम के डॉक्टर ने अम्मी को बताया कि सलमा मरनेवाली है और इलाज के लिए सिर्फ नर्सिंग होम के बिस्तर का खर्चा ढाई सौ रूपये हर दिन का आएगा और इलाज का खर्चा अलग।

14) किन दवाओं से सलमा की तबीयत में सुधार आया है?
: आयुर्वेद की दवाओं से सलमा की तबीयत में सुधार आया है ।

15) सलमा के स्वास्थ्य में क्या सुधार आया है?
उ: आयुर्वेद की दवाओं से उसके पाँव के छाले सुख गए हैं। पसलियों का दर्द चला गया है। चेहरे की सूजन, सिर दर्द, बदन दर्द और गले से खून बहना बंद हो गया है।

16) सलमा की तबीयत में सुधार आने  की वजह से सलमा के बर्ताव में कैसा बदलाव आया है?
उ: सलमा की तबीयत में सुधार आने की वजह से वह अब खुश रहती है और जीना चाहती है। उसमें जीवन जीने की एक नई चेतना जागी है।

17) सलमा को जिंदगी में पहली बार क्या महसूस हुआ है?
उ: सलमा को जिंदगी में पहली बार यह महसूस हुआ है कि वह ठीक हो सकती है।

II) अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।

1) हमारा वस्तुओं का ध्यान रखा जाए।
उ:  हमारी वस्तुओं का ध्यान रखा जाए।

2) सारा प्रतिभा विकृत हो गया।
: सारी प्रतिभा विकृत हो गई।

3) वह कहती-कहती रुक गई।
उ: वह कहते-कहते रुक गई।

4) यह प्रणाली बदलना है।
उ: यह प्रणाली बदलनी है।

5) रुमाल सूख गई।
उ: रूमाल सूख गया।

6) तुम खारी पानी लाते हो।
उ: तुम खारा पानी लाते हो।

7) दही बहुत खट्टी है।
उ: दही बहुत खट्टा है।

8) हाथी झूमती आ रही है।
: हाथी झूमता आ रहा है।

9) उसका अंत बड़ा रहस्यमयी हुआ।
उ: उसका अंत बड़ा रहस्यमयी हुआ ।

10) मथुरा यमुना के तट पर बसा है।
उ: मथुरा यमुना के तट पर बसी है।

11) मैंने पुराना कार ठीक कर दिया।
उ: मैंने पुरानी कार ठीक कर दी।

12) राम लक्ष्मण और सीता जंगल को गई।
उ: राम लक्ष्मण और सीता जंगल गए।

13) हिरणों का झुंड तालाब पर पानी पीने आई।
उ:  हिरणों का झुंड तालाब पर पानी पीने आया।

14) कल सभा के बीच इस पर विचार होगा।
उ: कल सभा में इस पर विचार होगा।

15) उसको पेट में दर्द हो रहा है।
: उसके पेट में दर्द हो रहा है।

16) हम सब छत में खेलेंगे।
: हम सब छत पर खेलेंगे।

17) तुम्हें क्षमा माँगना चाहिए।
उ: तुम्हें क्षमा माँगनी चाहिए।

18) यहाँ पर कल एक लड़का और लड़की बैठी थी।
उ: यहाँ पर कल एक लड़का और लड़की बैठे थे।

19) क्या आप आ सकोगे?
उ: क्या आप आ सकेंगे?

20) उत्तम चरित्र-निर्माण हमारे लक्ष्य होने चाहिए।
: उत्तम चरित्र निर्माण हमारा लक्ष्य होना चाहिए।