I) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1) ‘आव्हान’ कविता किस भाव से लिखी गई है?
उ: ‘आव्हान’ कविता देशभक्ति भाव से लिखी गई है।
2) आव्हान कविता के कवि कौन हैं?
उ: आवान कविता के कवि अशफाक उल्ला खाँ हैं जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी थे।
3) कविता की किन पंक्तियों से स्पष्ट होता है कि क्रांतिकारियों को अपनी जान गवाने की परवाह नहीं है?
उ: निम्नलिखित पंक्तियों से स्पष्ट होता है कि क्रांतिकारियों को अपनी जान गवाने की परवाह नहीं है,
i) आजाद ही हो लेंगे या सर ही कटा लेंगे।
ii) जान हथेली पर, एक दम में गवाँ देंगे।
iii) तलवार उठाओ तुम, हम सर को झुका देंगे।
iv) चलवाओ गन मशीनें, हम सीना उड़ा देंगे।
v) दिलवाओ हमेशा से ऐलान से कहते हैं।
4) हमने किस बात के लिए कमर कस ली है?
उ: अंग्रेज शासन से आजादी पाने की राह में कुछ करके दिखाने के लिए हमने कमर कस ली है।
5) हम डर का सामना कैसे करेंगे?
उ: अगर अंग्रेज हाथ उठाएंगे तो हम डर का सामना करते हुए अपना पैर बढ़ा देंगे।
6) ‘बेशस्त्र नहीं है हम, बल है हमें चरखे का’, इन पंक्तियों द्वारा कवि क्या कहना चाहता है?
उ: इन पंक्तियों द्वारा कवि अंग्रेजों से कहना चाहता है कि यह मत सोचो की हम भी बेशस्त्र हैं, हम में गाँधीजी के चरखे की प्रेरणा का बल है।
7) हम चरखे से क्या कर सकते हैं?
उ: हम चरके के रूप में गाँधीजी से मिली प्रेरणा से जमीन से लेकर आकाश तक अपनी आवाज गुँजा सकते हैं।
8) अंग्रेज अगर तलवार उठाएंगे तो हम क्या करेंगे?
उ: अंग्रेज अगर तलवार उठाएंगे तो हम अपनी जुबां से उफ़ तक भी ना करेंगे और तलवार के सामने अपना सर झुका देंगे।
9) हम अब कौनसा ऐलान करते हैं?
उ: हम अब यह ऐलान करते हैं कि हम शहीदों के खून की बूंदों से फौज बना देंगे। हमें फांसी पर चढ़ने का कोई डर नहीं है।
10) ‘मुसाफ़िर जो अंडमान के तूने बनाए जालिम।‘ इन पंक्तियों में ‘अंडमान’ क्या है?
उ: इन पंक्तियों में अंडमान ‘काला पानी’ की सजा को संबोधित करता है। अंग्रेज सत्याग्रहीयों को ‘अंडमान’ द्वीप पर उम्र भर की सजा भुगतने भेजते थे। इस जेल से कोई भी कैदी जिंदा लौट कर वापस नहीं आता था।
11) कवि अंडमान के कैदियों के लिए क्या कह रहा है?
उ: कवि अंडमान के कैदियों के लिए कहते हैं कि आजाद होने पर हम उन्हें भी वापस अपने आजाद देश में सम्मान के साथ बुला लेंगे।
12) अगर अंग्रेज गन मशीनें चलाएंगे तो हम देशभक्तों की क्या प्रतिक्रिया होगी?
उ: अगर अंग्रेज गन मशीनें चलाएंगे तो हम हमारी लड़ने के नए तरीके के अनुसार अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना सीना अड़ाकर मुकाबला करेंगे।
II) विलोम शब्द
1) आजाद – गुलाम 2) मातम – खुशी 3) घृणा – प्रेम 4) वीर – डरपोक
5) प्रेम – द्वेष 6) देव – दानव 7) कायर – निडर 8) आशीर्वाद – शाप
9) आलस्य – परिश्रम 10) जय – पराजय 11) कठोर – कोमल 12) गृहस्थ – सन्यासी
13) निर्माण – विनाश 14) ताजा – बासी 15) उपजाऊ – बंजर 16) कंजूस – दानी
17) कबूलना – नकारना 18) घायल – दुरुस्त
III) पर्यायवाची शब्द
1) उपवन – बाग, बगीचा 2) कमल – सरोज, नीरज 3) चांदी – रजत, रूपा 4) तालाब – सरोवर, ताल
5) पर्वत – अचल, सिरी 6) बादल – घन, मेघ 7) कपड़ा – वस्त्र, चीर 8) छेत्र – भूमि, स्थान
9) बैरी – शत्रु, दुश्मन 10) पत्थर – पाषाण, पहाड़