I) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
1) जुवारी नदी के बारे में कवि क्या कहते हैं?
उ: कवि के अनुसार जुवारी नदी दूषित है।
2) वास्को के पास कौन सी नदी बहती है?
उ: वास्को के पास जुवारी नदी बहती है।
3) कौन मूक बना हुआ है?
उ: वास्को के लोग मुख बने हुए हैं।
4) जुवारी नदी दूषित क्यों है?
उ: औद्योगिक गंदगी को अपने अंदर समाहित करने से जुवारी नदी दूषित है।
5) जुवारी नदी का किन लहरों से मिलन होता है?
उ: जुवारी नदी का अरब सागर की लहरों से मिलन होता है।
6) जुवारी नदी कब शर्माएगी?
उ: दूषित जुवारी नदी का जल जब अरब सागर की लहरों में समा जाएगा तब वह शर्माएगी।
7) कवि ग्रहों के बारे में क्या कहता है?
उ: कभी कहते हैं कि मानव मंगल ग्रह पर पहुँचेगा, चंद्र को पृथ्वी स्पर्श करेगी, तो भी क्या वास्को ऐसे ही बना रहेगा।
8) वास्को को कौन वरण नहीं करेगा?
उ: वास्को को मृत्यु वरण नहीं करेगी।
9) वास्को शहर कैसे बढ़ता रहेगा?
उ: वास्को शहर अपनी गति से बढ़ता रहेगा।
10) वास्को के विद्रुपिकरण के बारे में कवि क्या पूछते हैं?
उ: कवि कहते हैं कि वास्को शहर अपनी गति से बढ़ता रहेगा मगर इसका विद्रूप चेहरा कभी नहीं बदलेगा।
11) कवि के मन में हर वक्त कौनसा सवाल उठता है?
उ: कवि के मन में हर वक्त यही सवाल उठता है कि सब कुछ सहकर क्या वास्को हमेशा मूक बना रहेगा? खामोश देखता ही रहेगा और ऐसे ही हमेशा बना रहेगा यह शहर?
II) विलोम शब्द
1) दूषित – स्वच्छ 2) मूक – वाचाल 3) समाहित – वितरित 4) गंदगी – सफाई
5) खामोशी – शोरगुल 6) स्पर्श – अस्पर्श 7) विद्रोह – समर्थन 8) मंगल – अमंगल
9) मिलन – विरह 10) गति – विराम अवरोध